class 10 Hindi - Notes

Chapter 4 - उत्साह (Utsah)

1. संदर्भ और मुख्य भाव

यह एक आह्वान गीत (Call Song) है। कवि बादलों को संबोधित कर रहे हैं।

  • बादल के दो रूप: कवि बादलों को दो रूपों में देखते हैं:

    1. नवनिर्माण करने वाला: जो प्यासी धरती की प्यास बुझाकर नया जीवन देता है।

    2. विध्वंसक/क्रांतिकारी: जो गरजकर पुरानी सड़ी-गली चीजों को खत्म करता है और क्रांति (Revolution) लाता है।

2. कविता का सारांश
  • “बादल, गरजो!” – कवि बादलों से रिमझिम बरसने के लिए नहीं, बल्कि गरजने के लिए कह रहे हैं (ताकि लोगों में जोश आए)।

  • “बाल-कल्पना के से पाले” – काले-घुंघराले बादल ऐसे लगते हैं जैसे किसी छोटे बच्चे के काले घुंघराले बाल हों।

  • “वज्र छिपा, नूतन कविता” – कवि कहते हैं कि तुम्हारे हृदय में बिजली (वज्र) छिपी है। तुम अपनी गर्जना से लोगों के सोए हुए मन को जगा दो और नई कविता (नया जीवन) भर दो।

  • “तप्त धरा, जल से फिर शीतल कर दो” – धरती गर्मी (दुखों) से जल रही है, उसे अपने जल से ठंडा कर दो।

EdClass