class 10 Geography - Notes

Chapter 7 - राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ (Lifelines of National Economy)

1. जीवन रेखाएँ क्या हैं? (What are Lifelines?)

परिवहन (Transport) और संचार (Communication) को किसी देश की अर्थव्यवस्था की ‘जीवन रेखाएँ’ कहा जाता है। जैसे शरीर में नसें खून पहुंचाती हैं, वैसे ही ये देश में सामान और विचार पहुंचाते हैं।

  • तीन प्रमुख साधन: स्थल (Land), जल (Water) और वायु (Air)।

2. सड़क परिवहन (Roadways)

 

भारत में सड़कों का जाल दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक है (लगभग 56 लाख किमी)। सड़कें, रेलवे से बेहतर क्यों हैं? (Why Roadways are better than Railways?)

  1. निर्माण लागत कम: सड़कें बनाना सस्ता है।

  2. उबड़-खाबड़ रास्ते: सड़कें पहाड़ों और ढलानों पर भी बनाई जा सकती हैं (जैसे हिमालय)।

  3. घर-घर सेवा (Door-to-door service): ये सामान आपके दरवाजे तक पहुंचाती हैं।

  4. योजक कड़ी (Feeder): ये रेलवे स्टेशन और बंदरगाहों तक जाने का जरिया हैं।

सड़कों के प्रकार:

  • स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral): 6-लेन वाली सड़कें जो 4 महानगरों को जोड़ती हैं – दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई। (NS-EW कॉरिडोर भी इसी का हिस्सा है)।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways – NH): देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। (CPWD द्वारा निर्मित)।

  • सीमांत सड़कें (Border Roads): देश की सीमाओं (Border) पर सड़कें ‘BRO’ (Border Roads Organization) बनाता है। ये सामरिक सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

3. रेल परिवहन (Railways)
  • यह भारत में माल और यात्रियों के परिवहन का मुख्य साधन है।

  • पहली ट्रेन 1853 में मुंबई से ठाणे (34 किमी) चली थी।

  • समस्याएं: बिना टिकट यात्रा, रेल संपत्ति की चोरी और जंजीर खींचकर ट्रेन रोकना।

4. पाइपलाइन (Pipelines)

यह परिवहन का नया साधन है।

  • उपयोग: पहले सिर्फ पानी के लिए होता था। अब कच्चा तेल, पेट्रोल और प्राकृतिक गैस को रिफाइनरी और थर्मल प्लांट तक पहुंचाने के लिए होता है।

  • फायदा: इसे बिछाने में शुरुआती लागत ज्यादा है, लेकिन बाद में चलाने की लागत (Running cost) न के बराबर है। इसमें देरी (Delay) नहीं होती।

  • प्रमुख नेटवर्क: हजीरा (गुजरात) से जगदीशपुर (UP) तक।

5. जल परिवहन (Waterways)

यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह भारी और बड़े सामान ढोने के लिए बेस्ट है और पर्यावरण के अनुकूल है। राष्ट्रीय जलमार्ग (National Waterways – NW):

  1. NW-1: गंगा नदी पर (इलाहाबाद से हल्दिया)।

  2. NW-2: ब्रह्मपुत्र नदी पर (सादिया से धुबरी)।

  3. NW-3: केरल में पश्चिम तटीय नहर (कोट्टायम से कोल्लम)।

6. वायु परिवहन (Airways)
  • यह सबसे तेज और आरामदायक साधन है, लेकिन महंगा है।

  • पर्वतीय और दुर्गम इलाकों (जैसे उत्तर-पूर्वी भारत) के लिए यही एकमात्र विकल्प है।

  • पवनहंस (Pawanhans): यह हेलीकॉप्टर सेवा है जो ONGC और दुर्गम इलाकों को सेवा देती है।

7. संचार (Communication)
  • निजी संचार: पोस्ट कार्ड, लिफाफा, टेलीफोन, मोबाइल। भारत का डाक नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा है।

  • जन संचार (Mass Communication): एक साथ करोड़ों लोगों तक बात पहुंचाना। (जैसे- रेडियो, टीवी, अखबार, फिल्में)।

8. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)

दो देशों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान।

  • संतुलित व्यापार: जब निर्यात (Export) का मूल्य आयात (Import) से ज्यादा हो। यह देश के लिए अच्छा है।

  • पर्यटन (Tourism): यह भी एक व्यापार है। भारत में लाखों लोग पर्यटन उद्योग में काम करते हैं। विदेशी पर्यटक भारत में विरासत, इलाज (Medical Tourism) और बिजनेस के लिए आते हैं।


🗺️ Map Work (Board Exam में 100% गारंटीड)

बोर्ड एग्जाम में 2 नंबर का मैप वर्क यहीं से आता है। आपको इनकी लोकेशन पता होनी चाहिए:

1. मुख्य समुद्री पत्तन (Major Sea Ports):

  • Kandla (कांडला): गुजरात (आजादी के बाद पहला पोर्ट)।

  • Mumbai (मुंबई): सबसे बड़ा पोर्ट।

  • Marmagao (मर्मागाओ): गोवा (लौह अयस्क निर्यात के लिए)।

  • New Mangalore (न्यू मैंगलोर): कर्नाटक।

  • Kochi (कोच्चि): केरल।

  • Tuticorin (तूतीकोरीन): तमिलनाडु।

  • Chennai (चेन्नई): सबसे पुराना कृत्रिम (Artificial) पोर्ट।

  • Visakhapatnam (विशाखापत्तनम): सबसे गहरा और सुरक्षित।

  • Paradip (पारादीप): ओडिशा।

  • Haldia (हल्दिया): पश्चिम बंगाल।

2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airports):

  • Amritsar: Raja Sansi

  • Delhi: Indira Gandhi International

  • Mumbai: Chhatrapati Shivaji

  • Chennai: Meenambakkam

  • Kolkata: Netaji Subhash Chandra Bose

  • Hyderabad: Rajiv Gandhi

EdClass