class 10 Civics - Notes

Chapter 3 - लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity)

1. मेक्सिको ओलंपिक की कहानी (1968)

यह घटना दिखाती है कि कैसे खिलाड़ी भी सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

  • घटना: मेक्सिको सिटी में 200 मीटर दौड़ के पदक समारोह में अमेरिका के दो धावक टॉमी स्मिथ (Gold) और जॉन कार्लोस (Bronze) ने विरोध प्रदर्शन किया।

  • प्रतीक:

    • उन्होंने काले मोजे पहने (बिना जूतों के) -> अश्वेत गरीबी (Black poverty) दिखाने के लिए।

    • काले दस्ताने पहनकर मुट्ठियां भींचीं -> अश्वेत शक्ति (Black Power) का प्रतीक।

    • पीटर नॉर्मन: ये ऑस्ट्रेलियाई धावक (Silver) थे। इन्होंने अपनी जर्सी पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर उनका समर्थन किया।

2. समानताएं, असमानताएं और विभाजन
  • सामाजिक अंतर की उत्पत्ति:

    • जन्म पर आधारित: हम अपना समुदाय, लिंग या रंग नहीं चुनते (जैसे- लंबा/छोटा होना, काला/गोरा होना)।

    • पसंद पर आधारित: कुछ चीजें हम चुनते हैं (जैसे- धर्म, पढ़ाई, पेशा)।

  • अंतर कब विभाजन बनता है?

    • जब एक तरह का सामाजिक अंतर दूसरे अंतरों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। (उदाहरण: अमेरिका में अश्वेत लोग गरीब भी थे और बेघर भी, इसलिए वहां बड़ा विभाजन हुआ)।

3. सामंजस्य और टकराव (Overlapping and Cross-cutting)
  1. विदीर्णकारी (Overlapping): जब एक सामाजिक अंतर दूसरे के ऊपर आ जाए। यह समाज को बांटता है। (जैसे- उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक गरीब थे और प्रोटेस्टेंट अमीर। वहां मार-काट हुई)।

  2. काटते हुए अंतर (Cross-cutting): जब एक मुद्दे पर अलग लोग साथ हों और दूसरे पर अलग। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। (जैसे- नीदरलैंड में अमीर-गरीब दोनों धर्मों में थे, इसलिए वहां झगड़ा नहीं हुआ)।

4. सामाजिक विभाजनों की राजनीति

क्या राजनीति में सामाजिक विभाजनों की बात करना देश को तोड़ता है? नहीं, यह तीन चीजों पर निर्भर करता है:

  1. लोग अपनी पहचान कैसे देखते हैं: अगर लोग सोचें कि वे “सिर्फ तमिल” हैं, तो मुश्किल होगी। अगर सोचें कि वे “पहले भारतीय, फिर तमिल” हैं, तो देश मजबूत होगा।

  2. नेता मांग कैसे उठाते हैं: मांगें ऐसी होनी चाहिए जो संविधान के दायरे में हों और दूसरे समुदाय को नुकसान न पहुंचाएं।

  3. सरकार का रुख: अगर सरकार उचित मांगों को मान ले और सत्ता में साझेदारी दे, तो देश टूटने से बच जाता है (जैसे बेल्जियम)। अगर दमन करे, तो देश टूटता है (जैसे श्रीलंका)।

EdClass