class 10 Science - Important Question & Anwers

Chapter 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

यह अध्याय कक्षा 10 विज्ञान का आधारभूत और अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। इस अध्याय से बोर्ड परीक्षा में हर वर्ष प्रश्न पूछे जाते हैं।
इसमें रासायनिक अभिक्रिया, रासायनिक समीकरण, संक्षारण तथा विकृतगंधिता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
यह अध्याय वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तीनों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

🔑 महत्वपूर्ण शब्दावली:

• रासायनिक अभिक्रिया – वह प्रक्रिया जिसमें पदार्थ नए पदार्थ में बदल जाते हैं
• अभिकारक – जिन पदार्थों से अभिक्रिया शुरू होती है
• उत्पाद – अभिक्रिया के बाद बनने वाले पदार्थ
• संक्षारण – धातुओं का धीरे-धीरे नष्ट होना
• विकृतगंधिता – वसा युक्त भोजन का खराब होना

नीचे दिए गए सभी प्रश्न NCERT पुस्तक तथा पिछले वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर चुने गए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न हैं

📘 अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)

Q1. अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है?

उत्तर: क्योंकि अम्ल जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H+) उत्पन्न करते हैं, जो विद्युत धारा के प्रवाह के लिए उत्तरदायी होते हैं।

उत्तर: मेथैनोइक अम्ल (Methanoic Acid)।

उत्तर: यह एक दुर्बल क्षारक (मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड – Mg(OH)2) है, जिसका उपयोग पेट की अम्लता (Acidity) दूर करने के लिए एंटासिड के रूप में किया जाता है।

उत्तर: CaOCl2 (कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड)।

उत्तर: क्योंकि आसवित जल में आयन (Ions) अनुपस्थित होते हैं, जबकि वर्षा के जल में अशुद्धियों के कारण आयन होते हैं।

📘 लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)

Q6. पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?

उत्तर: दही और खट्टे पदार्थों में अम्ल होता है। ये अम्ल तांबे या पीतल (धातु) के साथ अभिक्रिया करके विषैले यौगिक (Toxic compounds) बनाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और भोजन का स्वाद भी ख़राब कर देते हैं।

उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें अम्ल और क्षारक एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त करके लवण (Salt) और जल (Water) बनाते हैं।

  • उदाहरण: NaOH(aq) + HCl(aq) NaCl(aq) + H2O(l)

 

उत्तर: क्योंकि प्लास्टर ऑफ पेरिस नमी (जल) के संपर्क में आते ही जिप्सम (CaSO4 . 2H2O) बनकर एक बहुत ही कठोर ठोस पदार्थ में बदल जाता है, जिससे वह उपयोग के लायक नहीं रहता।

उत्तर:

  1. इसका उपयोग काँच, साबुन और कागज़ उद्योगों में होता है।

  2. जल की स्थायी कठोरता (Permanent Hardness) को हटाने के लिए इसका उपयोग होता है।

उत्तर: जब मुँह का pH मान 5.5 से कम हो जाता है, तो दाँतों का इनेमल (Enamel) संक्षारित होने लगता है, जिससे दाँतों का क्षय शुरू हो जाता है।

📘 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक) (Long Question Answer)

Q11. क्लोर-क्षार प्रक्रिया (Chlor-Alkali Process) क्या है? चित्र सहित समझाइए और इसके मुख्य उत्पादों के उपयोग लिखिए।

उत्तर:

जब सोडियम क्लोराइड (नमक) के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो यह वियोजित होकर सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH), क्लोरीन (Cl2) और हाइड्रोजन (H2) बनाता है। चूँकि इसमें ‘क्लोर’ (क्लोरीन) और ‘क्षार’ (NaOH) बनते हैं, इसलिए इसे क्लोर-क्षार प्रक्रिया कहते हैं।

  • समीकरण: 2NaCl(aq) + 2H2O(l) विद्युत 2NaOH(aq) + Cl2(g) + H2(g)

  • उपयोग:

    • H2: ईंधन, अमोनिया खाद के लिए।

    • Cl2: जल की स्वच्छता, PVC।

    • NaOH: साबुन और अपमार्जक बनाने में।

 

उत्तर:

  • निर्माण: बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) का निर्माण सोडियम क्लोराइड की अभिक्रिया अमोनिया और कार्बन डाइऑक्साइड से कराकर किया जाता है।

    • NaCl + H2O + CO2 + NH3 NH4Cl + NaHCO3

  • उपयोग:

    1. स्वादिष्ट खस्ता पकौड़े बनाने में।

    2. एंटासिड (Antacid) के संघटक के रूप में।

    3. अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) में सोडा-अम्ल के रूप में।

उत्तर:

लवण के एक सूत्र इकाई में पानी के निश्चित अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन का जल कहते हैं।

  • संबंध: जिप्सम (CaSO4 . 2H2O) को 373 K पर गर्म करने पर यह जल के डेढ़ अणु त्यागकर प्लास्टर ऑफ पेरिस (CaSO4 1/2H2O) बनाता है।

  • समीकरण:

    CaSO4  2H2O {373 K} CaSO4 . 1/2 H2O + 1-1/2H2O

📌 परीक्षा उपयोगिता (Board Exam Focus)

• 1 अंक – 3 से 4 प्रश्न
• 2 अंक – 2 से 3 प्रश्न
• 3 और 5 अंक – 1 से 2 प्रश्न
• संतुलित रासायनिक समीकरण पर आधारित प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं

📘 परीक्षा में पूछे जाने वाले चित्र:

• रासायनिक अभिक्रिया का चित्र
• संक्षारण की प्रक्रिया का चित्र
• संतुलित और असंतुलित समीकरण का अंतर दर्शाने वाला चित्र

इन चित्रों से 3 से 5 अंक के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

🧠 परीक्षा टिप्स:

• परिभाषाएँ शब्दशः लिखें
• रासायनिक समीकरण हमेशा संतुलित रूप में लिखें
• उत्तर संक्षिप्त और साफ लिखें
• उदाहरण के साथ उत्तर लिखने पर पूरे अंक मिलते हैं

EdClass