class 10 Science - Important Question Anwers
Chapter 1 - रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
इस अध्याय में क्या पढ़ेंगे?
इस अध्याय में रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार, संतुलित समीकरण, ऑक्सीकरण-अपचयन, संक्षारण एवं विकृतागंधिता जैसे महत्वपूर्ण विषय समझाए गए हैं।
महत्वपूर्ण शब्दावली:
रासायनिक अभिक्रिया
अभिकारक (Reactants)
उत्पाद (Products)
ऑक्सीकरण
अपचयन
संक्षारण
📘 अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
Q1.रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर: जिस प्रक्रिया में एक या अधिक पदार्थ आपस में अभिक्रिया करके
नए पदार्थ बनाते हैं, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।
Q2.अभिकारक (Reactants) और उत्पाद (Products) किसे कहते हैं?
उत्तर: जो पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं उन्हें अभिकारक कहते हैं, और अभिक्रिया के फलस्वरूप जो नए पदार्थ बनते हैं, उन्हें उत्पाद कहते हैं।
Q3. रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर: द्रव्यमान संरक्षण के नियम (Law of Conservation of Mass) का पालन करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है।
Q4. मैग्नीशियम रिबन को जलाने से पहले साफ़ क्यों किया जाता है?
उत्तर: मैग्नीशियम रिबन की सतह पर जमा मैग्नीशियम ऑक्साइड की परत को हटाने के लिए इसे साफ़ किया जाता है, ताकि यह आसानी से जल सके।
Q5. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?
उत्तर: वह समीकरण जिसमें अभिकारक और उत्पाद दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
📘 लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
Q6. ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिये |
उत्तर:
ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic): जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है।
उदाहरण: प्राकृतिक गैस का दहन (CH4 + 2O2 – CO2 + 2H2O + ऊर्जा)।
ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic): जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है।
उदाहरण: कैल्शियम कार्बोनेट का अपघटन (CaCO3 + ऊष्मा – CaO + CO2।
Q7. श्वसन (Respiration) को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
उत्तर: श्वसन क्रिया के दौरान, हमारे शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज (C6H12O6) ऑक्सीजन के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड और जल बनाता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा (Energy) मुक्त होती है जो हमारे शरीर को कार्य करने की शक्ति देती है, इसलिए इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
Q8. वियोजन (Decomposition) अभिक्रिया को संयोजन (Combination) अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते हैं।
जबकि वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता है।
चूंकि ये दोनों प्रक्रियाएं एक-दूसरे के बिल्कुल उलटी हैं, इसलिए इन्हें एक-दूसरे के विपरीत कहा जाता है।
Q9. विस्थापन (Displacement) और द्विविस्थापन (Double Displacement) अभिक्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर:
विस्थापन अभिक्रिया: इसमें अधिक क्रियाशील तत्व, कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित (हटा) कर देता है।
द्विविस्थापन अभिक्रिया: इसमें दो यौगिकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है और दो नए यौगिक बनते हैं।
Q10. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर: तेल और वसायुक्त खाद्य पदार्थ जब हवा (ऑक्सीजन) के संपर्क में आते हैं, तो वे उपचयित (Oxidized) होकर विकृतगंधित (Rancid) हो जाते हैं, जिससे उनका स्वाद और गंध खराब हो जाता है। इसे रोकने के लिए पैकेट में से ऑक्सीजन हटाकर कम सक्रिय गैस नाइट्रोजन भरी जाती है।
📘 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक) (Long Question Answer)
Q11. वियोजन (Decomposition) अभिक्रिया क्या है? इसके तीन मुख्य प्रकारों का उदाहरण सहित वर्णन करें।
उत्तर:
वियोजन अभिक्रिया वह अभिक्रिया है जिसमें एक एकल अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक सरल उत्पाद बनाता है। इसके तीन मुख्य प्रकार हैं:
ऊष्मीय वियोजन (Thermal Decomposition): जब वियोजन ऊष्मा (Heat) द्वारा किया जाता है।
उदाहरण: CaCO3 ऊष्मा CaO + CO2
वैद्युत वियोजन (Electrolytic Decomposition): जब वियोजन विद्युत धारा (Electricity) प्रवाहित करके किया जाता है।
उदाहरण: 2H2O विद्युत 2H2 + O2
प्रकाशीय वियोजन (Photolytic Decomposition): जब वियोजन सूर्य के प्रकाश (Sunlight) की उपस्थिति में होता है।
उदाहरण: 2AgCl सूर्य का प्रकाश 2Ag + Cl2
Q12. उपचयन (Oxidation) और अपचयन (Reduction) अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए। रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है?
उत्तर:
उपचयन (Oxidation): जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है या हाइड्रोजन का ह्रास होता है।
अपचयन (Reduction): जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास होता है या हाइड्रोजन की वृद्धि होती है।
रेडॉक्स अभिक्रिया (Redox Reaction): ऐसी अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक का उपचयन और दूसरे का अपचयन साथ-साथ होता है।
उदाहरण:
CuO + H2 तापन Cu + H2O
यहाँ, कॉपर ऑक्साइड (CuO) से ऑक्सीजन हट रहा है, इसलिए इसका अपचयन हो रहा है। हाइड्रोजन (H2) में ऑक्सीजन जुड़ रहा है, इसलिए इसका उपचयन हो रहा है।
Q13. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए (Balance the following chemical equations):
उत्तर:
HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O
संतुलित: 2HNO3 + Ca(OH)2 Ca(NO3)2 + 2H2O
NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O
संतुलित: 2NaOH + H2SO4 Na2SO4 + 2H2O
NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
संतुलित: NaCl + AgNO3 AgCl + NaNO3 (यह पहले से संतुलित है)
BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl
संतुलित: BaCl2 + H2SO4 BaSO4 + 2HCl
Q14. संक्षारण (Corrosion) और विकृतगंधिता (Rancidity) क्या हैं? इनसे बचाव के उपाय बताइये।
उत्तर:
संक्षारण (Corrosion): जब धातुएँ अपने आसपास अम्ल या नमी के संपर्क में आती हैं, तो वे क्षय होने लगती हैं। उदाहरण: लोहे पर जंग लगना।
बचाव: पेंट करना, तेल लगाना, या यशदलेपन (Galvanization)।
विकृतगंधिता (Rancidity): वसायुक्त और तैलीय खाद्य सामग्री वायु के संपर्क में आने पर उपचयित हो जाती हैं, जिससे उनका स्वाद और गंध बदल जाते हैं।
बचाव: एंटीऑक्सीडेंट का उपयोग करना, वायुरोधी बर्तनों (Airtight containers) में रखना, और पैकेट में नाइट्रोजन गैस भरना।
📌 बोर्ड परीक्षा में महत्व
1 अंक: 3–4 प्रश्न
2 अंक: 2 प्रश्न
3–5 अंक: 1–2 प्रश्न
Numerical / Equation based प्रश्न
छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ:
समीकरण संतुलित न करना
Oxidation–Reduction में confuse होना
Corrosion और Rancidity को एक जैसा समझना
🔗 संबंधित अध्याय: Important Questions & Answers
- Chapter 2 – अम्ल, क्षार और लवण
- Chapter 3 – धातु और अधातु
- Chapter 4 – कार्बन एवं उसके यौगिक
- Chapter 5 – जैव प्रक्रम
- Chapter 6 – नियंत्रण एवं समन्वय
- Chapter 7 – जीव जनन कैसे करते हैं
- Chapter 8 – आनुवंशिकता एवं जैव विकास
- Chapter 9 – प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्त
- Chapter 10 – मानव नेत्र तथा रंगीन संसार
- Chapter 11 – विद्युत
- Chapter 12 – विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
- Chapter 13 – हमारे पर्यावरण