class 10 Hindi - Notes
Chapter 1 - सूरदास के पद
1. पाठ का परिचय (Introduction)
कवि: महाकवि सूरदास (वात्सल्य और श्रृंगार रस के कवि)।
भाषा: ब्रज भाषा।
संदर्भ: जब श्री कृष्ण गोकुल छोड़कर मथुरा चले गए, तो उन्होंने खुद वापस आने की बजाय अपने मित्र उद्धव को गोपियों के पास भेजा। उद्धव ‘योग और ज्ञान’ (Nirgun Bhakti) का संदेश लेकर आए थे। गोपियां कृष्ण से बहुत प्रेम करती थीं, इसलिए उन्हें उद्धव की यह सूखी बातें पसंद नहीं आईं। उन्होंने एक भंवरे (Bee) को माध्यम बनाकर उद्धव पर व्यंग्य (Satire) किए। इसी को ‘भ्रमरगीत’ कहते हैं।
2. पदों का सारांश (Summary of Stanzas)
पहला पद: “ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी”गोपियां उद्धव पर तंज कसते हुए कहती हैं कि तुम बहुत ‘भाग्यशाली’ हो (असली मतलब: तुम बहुत दुर्भाग्यशाली हो) क्योंकि तुम कृष्ण के पास रहकर भी उनके प्रेम से अछूते रहे।
उदाहरण 1: जैसे कमल का पत्ता पानी में रहता है, लेकिन उस पर पानी की एक बूंद भी नहीं टिकती।
उदाहरण 2: जैसे तेल की मटकी को पानी में डुबोने पर उस पर पानी नहीं ठहरता।
गोपियां कहती हैं कि हम तो भोली-भाली हैं, हम कृष्ण के प्रेम में वैसे ही लिपटी हैं जैसे गुड़ से चींटियां चिपकी रहती हैं।
दूसरा पद: “मन की मन ही मांझ रही”
गोपियां अपनी पीड़ा बताती हैं।
उनके मन की बात मन में ही रह गई क्योंकि कृष्ण नहीं आए।
वे अब तक कृष्ण के आने की ‘आस’ (उम्मीद) पर जी रही थीं, लेकिन उद्धव के ‘योग संदेश’ ने उनकी विरह की आग को और भड़का दिया है।
वे कहती हैं कि जिससे हम रक्षा की उम्मीद कर रहे थे (कृष्ण), वहीं से दुख की धारा बह रही है।
तीसरा पद: “हमरैं हरि हारिल की लकरी”
गोपियां अपने प्रेम की गहराई बताती हैं।
वे कहती हैं कि हमारे लिए कृष्ण ‘हारिल पक्षी की लकड़ी’ के समान हैं। (हारिल पक्षी अपने पंजों में हमेशा एक लकड़ी दबाए रखता है और उसे छोड़ता नहीं है, वैसे ही हमने कृष्ण को मन-वचन-कर्म से पकड़ रखा है)।
उद्धव का योग संदेश उन्हें ‘कड़वी ककड़ी’ जैसा लगता है जिसे निगला नहीं जा सकता।
वे कहती हैं कि यह योग की बीमारी उन्हें दो जिनका मन ‘चकरी’ की तरह घूमता रहता है (अस्थिर है)। हमारा मन तो कृष्ण पर स्थिर है।
चौथा पद: “हरि हैं राजनीति पढ़ि आए”
गोपियां उद्धव से कहती हैं कि लगता है कृष्ण ने अब राजनीति पढ़ ली है।
वे पहले से ही चतुर थे, अब गुरु ग्रंथ पढ़कर और भी चालाक हो गए हैं।
उन्होंने अपना ‘राजधर्म’ (राजा का कर्तव्य) छोड़ दिया है। सच्चा राजा प्रजा को सताता नहीं है, बल्कि उनके दुख दूर करता है। लेकिन कृष्ण तो हमें दुख दे रहे हैं।
3. महत्वपूर्ण शब्दार्थ (Word Meanings)
बड़भागी: भाग्यवान (यहाँ व्यंग्य है)।
अपरस: अछूता / लिप्त न होना।
पुरइनि पात: कमल का पत्ता।
गुर-चांटी ज्यों पागी: जैसे चींटी गुड़ से लिपट जाती है।
हारिल: एक पक्षी जो लकड़ी को पकड़े रहता है।
ककरी: ककड़ी।