class 10 Geography - Notes
Chapter 6 - विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries)
1. विनिर्माण क्या है? (What is Manufacturing?)
कच्चे माल (Raw Material) को मूल्यवान उत्पाद में बदलकर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को ‘विनिर्माण’ कहते हैं। (जैसे: लकड़ी से कागज बनाना, गन्ने से चीनी बनाना)।
यह किसी भी देश के विकास की रीढ़ (Backbone) माना जाता है।
विनिर्माण का महत्व:
यह कृषि पर लोगों की निर्भरता कम करता है (रोजगार देकर)।
निर्मित वस्तुओं का निर्यात (Export) करने से विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) आती है।
इससे बेरोजगारी और गरीबी दूर होती है।
2. उद्योगों का वर्गीकरण (Classification of Industries)
उद्योगों को कई आधारों पर बांटा गया है:
कच्चे माल के आधार पर:
कृषि आधारित: सूती वस्त्र, जूट, चीनी, वनस्पति तेल।
खनिज आधारित: लोहा-इस्पात, सीमेंट, एल्युमीनियम, पेट्रो-केमिकल।
भूमिका के आधार पर:
आधारभूत (Basic): जिनके उत्पाद दूसरे उद्योगों के काम आते हैं (जैसे- लोहा-इस्पात)।
उपभोक्ता (Consumer): सीधे जनता के इस्तेमाल के लिए (जैसे- टूथपेस्ट, कागज, पंखे)।
पूंजी निवेश के आधार पर:
लघु उद्योग (Small Scale): कम निवेश (जैसे- खिलौना बनाना)।
वृहत उद्योग (Large Scale): बड़ा निवेश (जैसे- टाटा स्टील)।
3. प्रमुख कृषि आधारित उद्योग
सूती वस्त्र (Cotton Textile):
यह भारत का सबसे बड़ा उद्योग है।
पहले यह महाराष्ट्र और गुजरात तक सीमित था क्योंकि वहाँ कपास, नमी वाली जलवायु और बंदरगाह उपलब्ध थे। लेकिन अब यह पूरे देश में फैल गया है।
पटसन/जूट उद्योग (Jute Textiles):
भारत दुनिया का सबसे बड़ा जूट उत्पादक है।
हुगली नदी (पश्चिम बंगाल) के किनारे जूट मिलें स्थित हैं क्योंकि: कच्चा जूट पास में मिलता है, सस्ता जल परिवहन है और बिहार/ओडिशा से सस्ता मजदूर मिल जाता है।
चीनी उद्योग (Sugar Industry):
भारत गन्ने और चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
बदलाव: हाल के वर्षों में चीनी मिलें दक्षिण और पश्चिम भारत (खासकर महाराष्ट्र) में शिफ्ट हो रही हैं।
कारण: वहां के गन्ने में सुक्रोज (Sucrose) की मात्रा अधिक है और ठंडी जलवायु के कारण पेराई का सीजन लंबा चलता है।
4. प्रमुख खनिज आधारित उद्योग
लोहा और इस्पात उद्योग (Iron and Steel Industry):
यह एक ‘भारी उद्योग’ है। छोटानागपुर पठार क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा संकेंद्रण है।
कारण: वहां लौह अयस्क, कोयला और चूना पत्थर पास-पास मिलते हैं और सस्ते मजदूर उपलब्ध हैं।
एल्युमीनियम प्रगलन (Aluminum Smelting):
भारत का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण धातु उद्योग है। यह हल्का, जंग-रोधी और ऊष्मा का सुचालक होता है।
इसे स्थापित करने के लिए नियमित बिजली और सस्ता कच्चा माल (बॉक्साइट) सबसे जरूरी है।
सूचना प्रौद्योगिकी (IT Industry):
बेंगलुरु को भारत की ‘इलेक्ट्रॉनिक राजधानी’ (Electronic Capital) कहा जाता है।
यह उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार (खासकर महिलाओं को) देता है।
5. औद्योगिक प्रदूषण (Industrial Pollution)
उद्योग विकास लाते हैं, लेकिन 4 तरह का प्रदूषण भी फैलाते हैं:

वायु प्रदूषण (Air): जहरीली गैसें (CO2, सल्फर डाइऑक्साइड)। भोपाल गैस त्रासदी इसका उदाहरण है।
जल प्रदूषण (Water): रसायन और रंगाई का कचरा नदियों में बहाना।
तापीय प्रदूषण (Thermal): कारखानों और थर्मल प्लांट से गर्म पानी सीधे नदियों में छोड़ना, जिससे जलीय जीवन मर जाता है।
ध्वनि प्रदूषण (Noise): मशीनों का शोर।
🗺️ Map Work (Board Exam में 100% आता है)
आपको भारत के मैप पर इन्हें पहचानना (Locate & Label) आना चाहिए:
1. सूती वस्त्र उद्योग (Cotton Textile):
Mumbai, Indore, Surat, Kanpur, Coimbatore.
2. लोहा और इस्पात संयंत्र (Iron and Steel Plants):
Durgapur (WB), Bokaro (Jharkhand), Jamshedpur (Jharkhand), Bhilai (Chhattisgarh), Vijaynagar (Karnataka), Salem (TN).
3. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (Software Technology Parks):
Noida, Gandhinagar, Mumbai, Pune, Hyderabad, Bengaluru, Chennai, Thiruvananthapuram.

